भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती पर भजन संध्या, अनूप जलोटा ने भजनों से बांधा समां

|
भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती पर भजन संध्या, अनूप जलोटा ने भजनों से बांधा समां 
फोटो प्रदर्शनी में दिखी शास्त्री जी की जीवन यात्रा, ‘जय जवान जय किसान’ पुस्तक का भी हुआ विमोचन

New Delhi: भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा नई दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक में विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन सम्राट श्री अनूप जलोटा ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

khabartrends

इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्माइल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक में फोटो प्रदर्शनी तथा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री संजीव चोपड़ा द्वारा लिखित पुस्तक ‘जय जवान जय किसान’ के विमोचन एवं पुस्तक लॉन्च कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद श्री अनूप जलोटा ने लोकप्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिनकी मधुर पंक्तियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

लाल बहादुर शास्त्री नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के होल्डिंग ट्रस्टी श्री अनिल शास्त्री ने कहा, “लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर आयोजित यह भजन संध्या उनके प्रति हमारी श्रद्धा व्यक्त करने का एक भावपूर्ण माध्यम है। अनूप जलोटा जी की प्रस्तुति ने इस अवसर को विशेष बना दिया।” उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोगों को उनके व्यक्तित्व एवं विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री अनूप जलोटा की भजन प्रस्तुति ने शाम को आध्यात्मिक और संगीतमय रंग दिया। कार्यक्रम शास्त्री जी की स्मृति और उनके आदर्शों को समर्पित रहा।

Tags

Share this story

featured

Trending