AI से रोबोटिक्स तक, छात्रों ने दिखाया टेक्नोलॉजी का दम

|
AI से रोबोटिक्स तक, छात्रों ने दिखाया टेक्नोलॉजी का दम

Mumbai (Anil Bedag): टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का शानदार संगम देखने को मिला विद्या टेक फेस्ट 2026 में, जहां छात्रों ने एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग, अरडुइनो, एसटीईएम और डिजिटल इनोवेशन पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स पेश किए। एसुस इंडिया और विद्या फाउंडेशन की साझेदारी में आयोजित इस आयोजन का खास आकर्षण विद्या के पवई सेंटर में नई टिंकरिंग लैब का उद्घाटन रहा।

khabartrends

एसुस इंडिया के साउथ एशिया रीजनल डायरेक्टर एरिक ओउ ने लैब का उद्घाटन करते हुए कहा, “छात्रों के लिए सिर्फ कॉन्सेप्ट सीखना ही काफी नहीं है, उन्हें अपने आइडियाज को असल जिंदगी के प्रोजेक्ट्स में बदलने का अवसर भी मिलना चाहिए।”

khabartrends

टिंकरिंग लैब में छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, आईओटी और रोबोटिक्स को प्रयोगों और प्रोजेक्ट्स के जरिए सीख सकेंगे। टेक फेस्ट में छात्रों ने क्लासरूम लर्निंग, बूटकैंप और हैंड्स-ऑन सेशंस के दौरान तैयार किए प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए।

एसुस और विद्या फाउंडेशन की डिजिटल लिटरेसी पहल पिछले एक वर्ष में महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में 12,000 से अधिक बच्चों और 650 युवाओं तक पहुंच चुकी है। इस पहल को अब टिंकरिंग लैब के जरिए डिजिटल शिक्षा से आगे बढ़ाकर प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी लर्निंग से जोड़ा जा रहा है। आयोजन के अंत में छात्रों की मेहनत को अवॉर्ड सेरेमनी के जरिए सम्मानित भी किया गया।

Tags

Share this story

featured

Trending