हर दर्द छिपाना मर्दानगी नहीं! Frido ने पुरुषों की अनकही तकलीफों को किया उजागर

|
हर दर्द छिपाना मर्दानगी नहीं! Frido ने पुरुषों की अनकही तकलीफों को किया उजागर

Mumbai: ‘मर्द को दर्द नहीं होता’… यह महज़ एक कहावत नहीं, बल्कि सदियों से पुरुषों पर थोपी गई ऐसी सोच है, जिसने उनके दर्द, थकान और भावनाओं को अक्सर खामोशी में कैद रखा है। इसी धारणा को बदलने की पहल करते हुए भारत के अग्रणी एर्गोनॉमिक्स और कम्फर्ट ब्रांड फ्रिडो ने इंटरनेशनल मेन्स डे पर अपना खास कैंपेन ‘मर्द को भी दर्द होता है’ पेश किया है।

khabartrends

इस अभियान के जरिए फ्रिडो ने पुणे की सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों, ऑटो चालकों और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव जैसे मेहनतकश पुरुषों की अनसुनी कहानियों को सामने लाने की कोशिश की। उनसे एक भावुक सवाल पूछा गया, “ऐसा कौन-सा पल था जब अंदर से टूटने के बावजूद आपसे मजबूत बने रहने की उम्मीद की गई?” उनके जवाबों ने पुरुषों के संघर्ष और भावनात्मक दुनिया की अनदेखी तस्वीर पेश की।

khabartrends

इस पहल के तहत प्रतिभागियों को फ्रिडो के ऑर्थोटिक्स हील प्रोटेक्टर भी उपहार में दिए गए, ताकि लंबे समय तक खड़े रहकर काम करने वालों को राहत मिल सके। फ्रिडो के सह-संस्थापक एवं सीईओ गणेश सोनवणे ने कहा, “हम सब यह सुनते हुए बड़े हुए हैं कि 'मर्द को दर्द नहीं होता', मानो पुरुषों के लिए दर्द महसूस करना या उसे जताना मना हो। ऐसे अनगिनत पुरुष हैं जो रोजाना 10 से 12 घंटे अपने पैरों पर खड़े रहते हैं और तकलीफों के बावजूद काम करते हैं। हम उन्हें आवाज देना चाहते हैं। ताकत का पैमाना सिर्फ दर्द सहना नहीं, बल्कि अपने दर्द को खुलकर स्वीकार करना भी होना चाहिए।”

khabartrends

दरअसल, यह कैंपेन सिर्फ एक ब्रांड की पहल नहीं, बल्कि समाज को सोचने का मौका देता है कि पुरुषों को भी देखभाल, संवेदना और भावनात्मक सहारे की उतनी ही जरूरत है। क्योंकि मजबूत होने का मतलब दर्द छिपाना नहीं, बल्कि उसे स्वीकार करना भी है।

Tags

Share this story

featured

Trending