विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी बाढ़ की स्थिति पर उप-राज्यपाल से की बात

|
विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी बाढ़ की स्थिति पर उप-राज्यपाल से की बात

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की 3 दिन यात्रा के बाद दिल्ली लौट आए हैं। राजधानी के एएफएस पालम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर हालात की जानकारी ली।

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जिस कारण राष्ट्रीय राजधानी पानी-पानी हो गई है। हालांकि अब यमुना का जलस्तर घटने लगा है, बावजूद इसके कई इलाकों में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने को लेकर एलजी वीके सक्सेना से फोन पर बात की और राहत कार्यों को लेकर जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर तक पहुंच गया है, जो पूर्व की अपेक्षा काफी कम है। मतलब यमुना में जलस्तर घट रहा है। वहीं, शनिवार शाम को दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने रविवार यानि 16 जुलाई के लिए भी बारिश की संभावना जताई है।

Tags

Share this story

featured

Trending