Weather News: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां पर बढ़ने लगी गर्मी
Weather News: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा में शुक्रवार तक बारिश हो सकती है. नॉर्थ ईस्ट और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है.
राजस्थान कई जिलों में छह से आठ अप्रैल के दौरान बीकानेर व जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. इसी तरह पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है जबकि आठ-नौ अप्रैल को कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, राजस्थान के अनेक इलाकों में गर्मी के फिर जोर पकड़ने लगी है.
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई. नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में आकाश में बादल छाए हुए हैं. आज हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा-पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. वहीं, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे तक बारिश की कोई संभवाना नही है.
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, मध्य प्रदेश में तापमान सामन्य रहेगा. आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों तक देश के किसी भी हिस्सों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है.

