NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों के अंतर से दर्ज की जीत
भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को मतदान कराया गया. वहीं 9 सितंबर की शाम को ही उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिये गए. जिसमें NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत हुई है. जबकि इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि यह पूरा मुकाबला एकतरफा रहा. क्योंकि सत्तापक्ष NDA के पास सीटों की संख्या के तहत पूर्ण बहुमत था. वहीं जब वोटिंग हुआ तो नतीजे भी कुछ ऐसे ही नजर आए.
NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति 152 वोट से चुनाव जीत गए हैं। सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। सीपी राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए थे, जिनमें से 752 को वैध और 15 को अवैध करार दिया गया। एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि इंडिया गठबंधन ने 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को म्मीदवार बनाया था।

