गणतंत्र दिवस परेड में 3 साल बाद दिखेगी ओडिशा की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में 3 साल बाद दिखेगी ओडिशा की झांकी

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान इस बार ओडिशा की भी झांकी देखने को मिलेगी। पिछले 3 वर्षों से दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में ओडिशा की झांकी हिस्सा नहीं ले पा रही थी।

लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर ओडिशा की झांकी देखने को मिलेगी। इस झांकी के जरिए प्रदेश की पुरानी विरासत को दिखाया जाएगा। 

रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव अशोक पांडे ने प्रदेश के मुख्य सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि परेड में ओडिशा की झांकी हिस्सा लेगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झंकी-मॉडल को अंतिम रूप दिया जाए। इसके लिए कलाकारों को निर्देश जारी किए जाएं।

ओडिशा की झांकी में विरासत शिल्प गांव रघुराजपुर और इसकी शिल्प कौशल के रंगीन और जीवंत पहलुओं को दिखाए जाने की उम्मीद है। ओडिशा सरकार भी इस गांव के मॉडल के साथ महिला सशक्तिकरण के मॉडल को मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय भेजा है।

इसकी झांकी के मॉडल को प्रसिद्ध कलाकार कीर्ति किशोर मोहराना द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस मॉडल का निर्माण प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र साहू की निगरानी में चल रहा है। पिछले 3 वर्षों से गणतंत्र दिवस की परेड में ओडिशा के हिस्सा नहीं ले पाने की वजह से यहां के कलाकारों में निराशा थी। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर इसकी झलक देखने को मिलेगी।

Share this story