राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, राजस्थान और तेलंगाना की यात्रा पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, राजस्थान और तेलंगाना की यात्रा पर रहेंगी

New Delhi: राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 23 दिसंबर, 2023 तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 दिसंबर को आईआईटी, खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति उसी दिन बोलारम, सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगी।राष्ट्रपति 19 दिसंबर को हैदराबाद स्थित हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  20 दिसंबर को तेलंगाना के यदाद्री भुवनागिरी जिले के पोचमपल्ली में वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित हथकरघा और कताई इकाई तथा थीम मंडप देखने जाएंगी। इस अवसर पर वे बुनकरों से बातचीत भी करेंगी। राष्ट्रपति उसी शाम, सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।राष्ट्रपति 21 दिसंबर को राष्ट्रपति निलयम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 दिसंबर को राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख नागरिकों, शिक्षाविदों आदि के लिए राष्ट्रपति निलयम में एक एट-होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति 23 दिसंबर को राजस्थान के पोखरण में लाइव फायरिंग अभ्यास देखेंगी।

Share this story