पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद दिखा खूबसूरत नजारा, कप्तान बिस्माह मारूफ की बेटी के साथ खेलती दिखी टीम इंडिया, देखे VIDEO

|
पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद दिखा खूबसूरत नजारा, कप्तान बिस्माह मारूफ की बेटी के साथ खेलती दिखी टीम इंडिया, देखे VIDEO

महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत के बाद एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है.

मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया. भारत के लिए पूजा वस्त्रकार और स्नेह राणा ने अंत में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए मजबूत साझेदारी निभाई. इसकी बदलौत टीम इंडिया ने 245 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम 137 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत की जीत के बाद एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.इसमें टीम इंडिया की कई खिलाड़ी पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ के बच्चे के साथ खेलती हुईं नजर आ रही हैं. बिस्माह बच्चे को गोद में लेकर खड़ी हैं. इस वीडियो हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना समेत कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

बता दें कि पाकिस्तान पर मिली जीत में भारत के लिए पूजा और स्नेह के साथ-साथ राजेश्वर गायकवाड़ का भी अहम योगदान रहा. उन्होंने 10 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि झूलन गोस्वामी ने 10 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. झूलन ने एक मेडन ओवर भी निकाला. स्नेह राणा ने 9 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट लिए.

Tags

Share this story

featured

Trending