भारत की दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज के सन्यास के बाद हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी

|
भारत की दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज के सन्यास के बाद हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए महिला टीम की घोषणा की। भारत को दांबुला और कैंडी में तीन टी*20 और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। भारत की दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज के सन्यास के बाद हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान चुना गया है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया और एस मेघना को टीम में शामिल किया गया है।

सिमरन बहादुर, मेघना ङ्क्षसह और राधा यादव ने भी टी-20 टीम में जगह बनाई है। बता दें कि तीन ट-20 दांबुला में 23, 25 और 27 जून को खेले जाएंगे जबकि तीन वनडे कैंडी में एक, चार और सात जुलाई को खेले जाएंगे।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम

भारतीय टी-20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, मेघना ङ्क्षसह, रेणुका ङ्क्षसह, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव।

भारत की वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान ), स्मृति मंधाना (उप कप्तान ), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर ), एस मेघना , दीप्ति शर्मा , पूनम यादव , राजेश्वरी गायकवाड, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर , मेघना ङ्क्षसह, रेणुका ङ्क्षसह, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन दियोल

Tags

Share this story

featured

Trending