टीम इंडिया की जीत पर CM योगी, अमित शाह ने दी बधाई
T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के मैदान में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले ने देश के लोगों की सांसों को अटका कर रख दिया था. हालांकि पूर्व कप्तान विराट कोहली की धमाकेदार पारी और हार्दिक पंड्या की पारी ने भारत को इस कांटे की टक्कर के मुकाबले में जीत दिलाई. वहीं इस मैच का नतीजा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की जमकर तारीफ की जा रही है.
सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पारी को खूब सराहा जा रहा है. बॉलीवुड जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत के लोगों ने भी ट्वीट कर भारतीय टीम को जीत की बधाई दी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, 'जीतने की आदत जो है आप पर गर्व है टीम इंडिया. जय हो. वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बेहतरीन। अद्भूत। अंत तक लड़कर क्या शानदार जीत दर्ज की, दिवाली की खुशियां दुगनी कर दीं आप लोगों ने. भारतीय क्रिकेट टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं.. पूरे देश को आप पर गर्व है.. जय हिंद.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी.
इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच क्या रोमांचक मैच रहा! दबाव में सबसे बड़ी जीत में से एक। वेल डन टीम इंडिया आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं.' वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, T20 वर्ल्ड कप शुरू करने का सही तरीका दीपावली शुरू क्या शानदार पारी है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी है.
वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि आज सुबह गोवा में कैथोलिक विश्वविद्यालयों के एक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मैंने तय समय की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया. क्योंकि फिर इंडिया-पाकिस्तान का पूरा मच मिस हो जाता. भले ही अगली फ्लाइट केवल 9.55 की है.. मैं इस टूर्नामेंट के बड़े मैचों में से एक को देखकर रोमांचित था.'
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, आज मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के विराट कोहली ने अपने जीवन की सबसे बेहतीन पारियों में से एक पारी खेली ह इस अविश्वसनीय जीत ने दुनिया भर के सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को प्रसन्न किया है.. टीम इंडिया को इस शानदार जीत पर बधाई.

