CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर, बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए 'बेईमानी'

|
CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर, बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए 'बेईमानी'

भारतीय महिला हॉकी टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर कर दिया.

पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से हराया. हालांकि इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर लोग चीटिंग के आरोप लगाने लगे हैं. इस जीत को दिनदहाड़े चोरी बता रहे हैं. ऐसा ऑस्ट्रेलिया के पहले पेनल्टी स्ट्रोक पर चूकने के बाद कहा जा रहा है. दरअसल स्कोर बराबर होने के बाद दोनों टीमों के बीच पेनल्टी शूटआउट खेला गया.

सविता की कोशिश बर्बाद

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पेनल्टी स्ट्रोक पर चूक गई थी. भारतीय कप्तान सविता ने शानदार बचाव किया था, मगर अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया को फिर से पहला स्ट्रोक दिया, क्योंकि टाइमर अभी तक शुरू नहीं हुआ था. इसके बाद दूसरा मौका मिलने पर ऑस्ट्रेलिया ने गोल दाग दिया. इसके बाद दो और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गोल दाग दिया, जबकि भारत की तरफ से नेहा, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी गोल करने से चूक गईं.

विवादित पहले स्ट्रोक पर एक यूजर ने कहा कि यदि वे हरा नहीं सकते तो वे चीटिंग करेंगे. फैंस भारत के जज्बे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं

भारतीय टीम इससे परेशान हो गई थी. भारतीय कोच ने इस घटना के बारे में कहा कि मुझे समझ नहीं आया. ऑस्ट्रेलिया शिकायत नहीं कर रहा था. वहीं फैंस ने भी इस ड्रामा पर नाराजगी जाहिर की और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन पर भारत से गोल्ड चुराने और बड़े स्तर पर इन मानकों के जरिए भारत को फाइनल से दूर करने का आरोप लगाया. फैंस ने कहा कि इतने बड़े इवेंट में ऐसी गलती कैसे हो सकती है. लोगों ने इसे दिनदहाड़े चोरी बताया.



 

Tags

Share this story

featured

Trending