दिल्ली की टीचर इंदु राणा ने 'दूसरी नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022' में जीता स्वर्ण पदक, कही यह बड़ी बात

|
दिल्ली की टीचर इंदु राणा ने 'दूसरी नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022' में जीता स्वर्ण पदक, कही यह बड़ी बात

Delhi News: SDMC की टीचर इंदु राणा ने 'दूसरी राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022' में स्वर्ण पदक जीता है.

इंदु ने कड़ी मेहनत से ये सफलता प्राप्त की है.

Delhi Teacher Won Gold Medal in Para Shooting Championship: दक्षिण दिल्ली नगर निगम की टीचर इंदु राणा  ने 'दूसरी राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022' में स्वर्ण पदक जीता है. इंदु राणा दक्षिण दिल्ली नगर निगम के धूलसिरस प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं और उनके पदक जीतने से ना केवल उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है बल्कि वो तमाम निगम कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बनी हैं.

कड़ी मेहनत से मिली सफलता
इंदु राणा ने अपने अथक प्रयासों और कड़ी मेहनत से ये सफलता प्राप्त की है. दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी भी इंदु की उपलब्धि से खुश हैं. इंदु राणा अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का नाम रोशन करेंगी, जिसके लिए एसडीएमसी की तरफ से उन्हें हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा.


परिवार करता है पूरा सहयोग
स्वर्ण पदक जीतने को लेकर इंदु राणा ने बात करते हुए बताया कि साल 2019 से वो इस मेडल के लिए तैयारियां कर रही थी. रोजाना स्कूल के बाद प्रैक्टिस करती है, इसके अलावा सुबह और शाम को घंटों एक्सरसाइज मेडिटेशन करती हैं, जिसमें उनका परिवार भी उन्हें पूरा सहयोग करता है. उनके परिवार में बेटी और पति हैं. इंदु ने कहा कि ये मेडल जीतकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है, अब उनकी आगे की तैयारी अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्रतियोगिता को लेकर है, जिससे वो देश का नाम रोशन कर सकें.

Tags

Share this story

featured

Trending