भारत के जाबाज खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने हटाया पति का सरनेम, अलग होने की आई खबर

|
भारत के जाबाज खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने हटाया पति का सरनेम, अलग होने की आई खबर

युजवेंद्र चहल उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अक्सर खबरों का हिस्सा बने रहते हैं . दोनों का बॉन्ड उनके फैंस को काफी पसंद आता है.

ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है. इनके बीच हमेशा कमाल का प्यार देखने को मिलता है. लेकिन लोगों का यानि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इनके प्यार को नजर लग गई है. अब यह जोड़ी अलग होने वाली है. हालांकि सच क्या ये किसी को पता नहीं है. पर कहते हैं ना कयासे लगाना तो आजकल सभी के लिए बेहद ही आसान हो गया है.

दरअसल, हुआ यूं कि युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया से उनका सरनेम हटा दिया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं. इसे देखकर कर लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ये देखकर फैंस चौंक गए हैं.

धनश्री वर्मा का इंस्टाग्राम से अपने पति का सरनेम तब हटा जब युजवेंद्र ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि 'न्यू लाइफ लोडिंग. पोस्ट को देखकर उनके फैंस को लग रहा है कि उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. हालांकि सच की जानकारी अभी किसी को नहीं है. दोनों ने 2020 में शादी की थी. अब इतनी जल्दी ऐसी खबर आना वो हैरान करने वाली है.

Tags

Share this story

featured

Trending