पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल का बकरीद पर हुआ बकरा चोरी, चोरों ने लगाई गजब की चपत
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल का बकरीद पर हुआ बकरा चोरी, चोरों ने लगाई गजब की चपत बकरीद का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस त्योहर में एक जानवर की कुर्बानी दी जाती है। फिर उसके मांस को रिश्तेदारों में बांट कर खुशियां मनाई जाती है। इस कुर्बानी के लिए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल के साथ जोरदार घटना हो गई है।
जिसे जानकर हर कोई हंसते हंसते पागल हो रहा है।
दरअसल में, कामरान अकमल का बकरा चोरी हो गया है। चोरी हुआ बकरा, बकरीद (Bakrid) पर कुर्बानी के लिए खरीदकर घर लाया गया था लेकिन बकरीद से पहले ही चोरों ने कामरान अकमल को झटका दे दिया और हजारों रुपये की चपत लगा दी। कामरान अकमल के घर में इस साल बकरीद पर 6 बकरों की कुर्बानी दी जानी थी, लेकिन उसमें से एक बकरा चोरी हो गया है।
सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलने के बाद लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कामरान अकमल के पिता बकरीद पर कुर्बानी के लिए एक दिन पहले ही 6 बकरे बाजार से खरीदकर लाए थे। उन्होंने इन बकरों को अपने घर के बाहर बांधा था। सुबह करीब 3 बजे चोर कामरान अकमल के बकरे को चुरा ले गए। जिस शख्स को बकरे की रखवाली के लिए रखा गया था, वो सो गया और चोर बकरा चुराकर ले गए। कामरान अकमल का 90 हजार का बकरा हुआ चोरी.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल के पिता ने बताया कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए 6 बकरे बाजार से खरीदकर लाया था। जो उनमें सबसे अच्छा बकरा था वो तो चोर चुराकर ले गए. उस बकरे की कीमत 90 हजार रुपये थी।

