IND Vs ZIM, 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया, सीरीज की अपने नाम
| Aug 20, 2022, 21:48 IST
भारत ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढत बना ली है. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए. शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए.
भारत ने 25.4 ओवर में हासिल कर लिया हालांकि इस दौरान पांच विकेट भी खो दिए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 43 रन बनाए. वहीं शुभमन गिल और शिखर धवन ने 33-33 रन बनाए. सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा
दोनों टीमों की प्लेइंग-11भारत- केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
जिम्बाब्वे- रेगिस चकाब्वा (कप्तान), ताकुडज्वानाशे काइटानो, इंनोसेंट काइया, सीन विलियम्स, वेस्ले मेधेवेरे, सिकंदर रजा, रियान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैडले इवांस, विक्टर न्युची और तनाका चिवांगा.

