IND vs IRE: दूसरे T20 में हो सकते है दो बड़े बदलाव, हार्दिक पांड्या देंगे इन खिलाड़ियों को मौका, ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI
इंडिया आयरलैंड के बीच खेली जा रही 2 T20 मैचों की सीरीज में इंडिया ने पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था. पहले मैच में आयरलैंड की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाते हुई थी, बाद में टीम ने अपने आप को संभाला और एक अच्छा टोटल इंडिया के सामने रखा.
हालांकि, इंडिया ने उस टोटल का आसानी से पीछा कर लिया था.
इस मैच में इंडिया की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया, सिर्फ एक खिलाड़ी को छोड़कर. अगले मैच उसे बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है. आइए जानते हैं दूसरे मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन.
ऐसी होगी ओपनिंग
अगले मैच में भी ओपनिंग पर आपको ईशान किशन के साथ दीपक हुड्डा दिखाई देंगे. पिछले मैच में दीपक ने ओपनिंग पर अच्छा काम करते हुए 47 रनों की पारी खेली थी. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को उस मैच में बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला था.
मध्य क्रम में होगा बड़ा बदलाव
मध्य क्रम की बात करें तों, नंबर 3 पर संजू सैमसन दिखाई दे सकते हैं, बता दें रुतुराज गायकवाड़ को बाहर बैठाया जा सकता है, नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव नंबर 5 पर कप्तान हार्दिक पांड्या, नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक और नंबर 7 पर अक्षर पटेल आपको नज़र आएंगे.
गेंदबाज़ी में होगा बड़ा बदलाव
गेंदबाज़ी में सबसे पहले आपको अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार दिखाई देंगे, उसके बाद जादुई स्पिनर युजवेंद्र चहल और उसके बाद आवेश खान दिखाई देंगे. वहीं, पिछला मैच खेलने वाले उमरान मलिक अगले मैच में बाहर हो सकते हैं, उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है. उमरान ने अपने एक ही ओवर में 14 रन लुटा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ने उन्हें दूसरा ओवर नहीं दिया था.
इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, दीपक हुड्डा, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या(कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह.

