IND vs SL 3rd T20: श्रीलंका ने पावरप्ले में खोए 3 बड़े विकेट, रनों का रहा सूखा
| Feb 27, 2022, 19:45 IST
Ind vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस सीरीज में भारत ने शुरुआती दोनों मैच जीत 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है.लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ये टीम फिर भी इस मैच को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि इस मैच को जीतकर वह इतिहास रच सकती है.
टीम इंडिया अगर ये मैच जीतती है तो वह घर में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी. इससे पहले हालांकि टीम को एक झटका लगा है. वो ये है कि सलामी बल्लेबाज इशान किशन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. दूसरे मैच में किशन के सिप पर गेंद लग गई थी. वहीं श्रीलंका की कोशिश इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाने की होगी.

