IND vs SL: रवींद्र जडेजा पर चढ़ा फिल्म 'पुष्पा' का बुखार, देखिए Viral Video
इंजरी के बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा के तेवर बदले बदले से दिखे.
उनके जश्न का अंदाज बदला सा दिखा. टीम इंडिया (Team India) के सरजी इस मामले में थोड़े फिल्मी होते नजर आए. उन पर फिल्म पुष्पा का बुखार चढ़ा दिखा. वो फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन के किरदार में रमे दिखे. और, ये सब हुआ लाइव मैच में. उधर, लखनऊ में खेले पहले टी20 में रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका का विकेट गिराया और इधर वो फिल्म पुष्पा के कैरेक्टर में ढल गए. जडेजा के ऐसा करते ही मैदान पर लगे कैमरों में उनके जश्न का ये नया अंदाज कैद हो गया.
भारत और श्रीलंका के बीच खेला पहला टी20 नए साल में रवींद्र जडेजा का पहला मैच था. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया, जिसमें रवींद्र जडेजा का परफॉर्मेन्स भी कमाल का रहा. उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया.
LIVE मैच में फिल्मी हो गए जडेजा
मैच में इकलौता विकेट जडेजा ने श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चंडीमल का लिया. लेकिन, इस एक विकेट को लेने के बाद उन्होंने जो किया वो एक्शन सुर्खियां बन गया. ये एक्शन फिल्म पुष्पा के हीरो अल्लू अर्जुन वाला था. मैच के दौरान का जडेजा का ये वीडियो देखिए, फिर आप भी समझ जाएंगे.
#INDvsSL
— Roushan (@RoushanRps) February 24, 2022
Ravindra jadeja & his obsession with Pushpa character ♥️#RavindraJadeja#RavindraJadeja pic.twitter.com/q447uMKPUe
ये पूरा नजारा मुकाबले में श्रीलंकाई पारी के 10वें ओवर का है. इस ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा चंडीमल का विकेट लेते हैं और फिर फिल्म पुष्पा के कैरेक्टर में ढलकर उसका जश्न मनाते हैं.
पहले भी चढ़ चुका है पुष्पा का 'भूत'
हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब जडेजा पर फिल्म पुष्पा का भूत सवार दिखा है. इससे पहले जब वो क्रिकेट से दूर थे, तो इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर सुर्खियां बटोर चुके हैं.

