IPL 2022 GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 29 रनों के स्कोर पर गंवाए 4 विकेट

|
IPL 2022 GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 29 रनों के स्कोर पर गंवाए 4 विकेट

GT vs LSG IPL 2022: आज गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. यह दोनों टीमों का टूर्नामेंट में पहला मैच है.

आईपीएल 2022 में आज हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइंस (GT) केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मैच से अपना आईपीएल डेब्यू कर रही हैं. इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. गुजरात और लखनऊ की टीमें पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. इस मैच में टॉस की अहम भूमिका हो सकती है, क्योंकि अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीमें जीती हैं.

देखें दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस की ताकत इनका बॉलिंग लाइन-अप है. इस टीम में एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं. तेज गेंदबाजी मे इनके पास मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज हैं तो स्पिन बॉलिंग में राशिद खान हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और राहुल तेवतिया जैसे ऑलराउंडर्स टीम को काफी मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा टीम में डेविड मिलर और शुभमन गिल के रूप में बढ़िया बल्लेबाज हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें, तो टीम का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है. कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक बेहतरीन ओपनर हैं. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे और दीपक हुडा जैसे खिलाड़ी हैं. लखनऊ की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आती है. हालांकि टीम के पास आवेश खान और एंड्रयू टाई के रूप में तेज गेंदबाज हैं. टीम के कुछ बेहतरीन गेंदबाज पहले मैच में उपलब्ध नहीं हैं.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ऋद्धि‍मान साहा, विजय शंकर, डेविड मिलर, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, एविन लुइस, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, आवेश खान, एंड्रयू टाय

Tags

Share this story

featured

Trending