IPL 2022, KKR vs MI: ईशान किशन के आउट होते ही भड़के फैंस कहा '15 करोड़ लेकर मालदीव में छुट्टी मनाओ

|
IPL 2022, KKR vs MI: ईशान किशन के आउट होते ही भड़के फैंस कहा '15 करोड़ लेकर मालदीव में छुट्टी मनाओ

आईपीएल 2022 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की हालत बेहद ही ख़राब है। ईशान किशन इस मैच में बेहद ही सस्ते में निपट गए, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फैंस ने मारा 15 करोड़ का ताना

KKR के खिलाफ ईशान किशन 21 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके इस ख़राब प्रदर्शन को देखकर लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं और 15 करोड़ का ताना भी मार रहे हैं। इसके साथ ही लोग मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। आइए एक नजर इनपर डालते हैं।



 

Tags

Share this story

featured

Trending