IPL 2022, LSG VS RR: राजस्थान रॉयल ने लखनऊ के नवाबों को 24 रनो से हराया

|
IPL 2022, LSG VS RR: राजस्थान रॉयल ने लखनऊ के नवाबों को 24 रनो से हराया 

IPL 2022, LSG VS RR: राजस्थान के दिए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी बिखर गई और 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी. इस तरह लखनऊ को राजस्थान के हाथों 24 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दीपक हुडा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 39 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से 59 रनों की पारी खेली. हुडा की पारी को यजुवेंद्र चहल ने संजू सैमसन के हाथों स्टंप कराकर खत्म की. राजस्थान के लिए क्रुणाल पंड्या ने भी 25 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मैच में सुपर परफॉर्मर बन के उभरे. पहले उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान मात्र 9 गेंदों पर 2 चौकों की सहायता से महत्वपूर्ण 17 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 18 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. बोल्ट ने क्विंटन डि कॉक और आयुष बदोनी को आउट किया.

Tags

Share this story

featured

Trending