IPL 2022: पंजाबी तड़का और कैरेबियाई मस्ती, Trending Music पर कुछ ऐसे थिरके 'किंग्स', देखे Video

|
IPL 2022: पंजाबी तड़का और कैरेबियाई मस्ती, Trending Music पर कुछ ऐसे थिरके 'किंग्स'

IPL 2022 में पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट से जीता था.

IPL 2022 की विजय शुरुआत करने के बाद पंजाब किंग्स टीम की मस्ती जारी है.

टीम के सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन ने इस मस्ती का नजारा पेश किया है. धवन ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पंजाब टीम के खिलाड़ी ट्रेंड में चल रहे हाबीतुतोई के एक म्यूजिक पर थिरकते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में शिखर के साथ कगिसो रबाडा, ओडिन स्मिथ, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार नजर आ रहे हैं. पांचों खिलाड़ी म्यूजिक कंपोजर हाबीतुतोई की एक धुन पर मस्त डांस कर रहे हैं. बता दें कि हाबीतुतोई की यह धुन इस वक्त ट्रेंड कर रही है. दुनियाभर के लोग इस म्यूजिक पर अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

Tags

Share this story

featured

Trending