IPL 2022: आईपीएल तक पहुंचा पुष्पा मूवी का क्रेज, डेविड वॉर्नर ने उतारी श्रीवल्ली स्टेप्स की नकल, देखे Video

|
IPL 2022: आईपीएल तक पहुंचा पुष्पा मूवी का क्रेज, डेविड वॉर्नर ने उतारी श्रीवल्ली स्टेप्स की नकल, देखे Video

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में वॉर्नर ने बल्ले से शानदार 61 रन बनाकर फैन्स का मनोरंजन किया.

वहीं फील्डिंग के दौरान भी वह अपने डांस स्टेप्स के माध्यम से ब्रेबोर्न स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को खुशी के पल दिए.

वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा मूवी के श्रीवल्ली गाने को स्टेप्स को दोहरा रहे हैं. यह वीडियो कोलकाता और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले का ही है. वीडियो पोस्ट करते हुए वॉर्नर ने इसके कैप्शन में लिखा, 'आपके विचार क्या हैं. फैन्स की ओर से काफी रिक्वेट्स आए थे.'

Tags

Share this story

featured

Trending