IPL 2022: युजवेंद्र चहल के सिर सजी है Purple Cap, लेकिन अब ये गेंदबाज दे रहे हैं चुनौती
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.
IPL 2022 की पर्पल कैप फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के सिर सजी हुई है.
वह इस IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. युजवेंद्र के नाम 7 मैचों में 18 विकेट दर्ज हो चुके हैं. विकेट लेने के मामले में वह अन्य गेंदबाजों से बहुत आगे हैं.
युजवेंद्र ने इस सीजन में अब तक 28 ओवर फेंके हैं. इनमें उन्होंने 7.28 की औसत से प्रति ओवर रन दिए हैं. वहीं 11.33 के बॉलिंग एवरेज के साथ विकेट चटकाए हैं. यानी औसतन हर 11 रन खर्च करने के बाद युजवेंद्र को एक विकेट जरूर हासिल हुआ है. युजवेंद्र के बाद इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन और ड्वेन ब्रावो मौजूद हैं. नटराज 15 विकेट और ब्रावो 14 विकेट लेकर चहल को चुनौती दे रहे हैं.
| पोजीशन | गेंदबाज | मैच | विकेट | बॉलिंग एवरेज | इकनॉमी रेट |
| 1 | युजवेंद्र चहल | 7 | 18 | 11.33 | 7.28 |
| 2 | टी नटराजन | 7 | 15 | 14.53 | 8.07 |
| 3 | ड्वेन ब्रावो | 8 | 14 | 18.50 | 8.73 |
| 4 | कुलदीप यादव | 7 | 13 | 17.38 | 8.47 |
| 5 | उमेश यादव | 8 | 11 | 21.63 | 7.43 |

