Ind vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका Janneman Malan हुए आउट

|
Ind vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका Janneman Malan हुए आउट 

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रांची में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी. भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शाहबाज अहमद खेल रहे हैं. वहीं, रवि बिश्नोई की जगह वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी तेम्बा बावुमा की जगह केशव महाराज कर रहे हैं. बावुमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स को मौका मिला है.

इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर को रन बनाने होंगे क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप के रिजर्व बल्लेबाजों में से है. अय्यर को सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है जिन्होंने पहले मैच में शीर्षक्रम के नाकाम रहने के बाद मोर्चा संभाला. धीमी स्ट्राइक रेट की समस्याओं से जूझ रहे अय्यर ने साहसिक पारी खेली. उनके अलावा संजू सैमसन ने भी ताबड़तोड़ नाबाद 86 रनों की पारी खेली.

भारत की प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, जानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टूइन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया.

दोनों टीमें इस प्रकार है:

भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर.

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.

Tags

Share this story

featured

Trending