KKR vs DC, IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रनों से जीता मैच, कोलकाता को मिली दूसरी हार
(फोटो क्रेडिट: IPL ट्विटर)
दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 44 रनों से मात देकर उसकी जीत की हैट्रिक का सपना टूट गया. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पांच विकेट पर 215 रन बनाये.
दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 61 और पृथ्वी शॉ ने 51 रन बनाये. केकेआर के लिये सुनील नारायण ने 21 रन देकर दो विकेट लिये. जवाब में केकेआर की टीम 171 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई. दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने चार, खलील अहमद ने तीन और शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, नीतिश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नरेन, रासिख सलाम, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नरस रोवमैन पावेल, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

