LSG vs CSK, IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी
आईपीएल 2022 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना हो रहा है. यह मैच मुंबई में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरेंगी. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों को ही पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका है जब रवींद्र जडेजा और केएल राहुल बतौर कप्तान एक दूसरे का सामना कर रहे हैं. ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी दूसरी पारी के दौरान ओस काफी प्रभाव डाल सकती है. ऐसे में दोनों की कोशिश टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने पर रहेगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, एविन लुइस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आय़ुष बडोनी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दुष्मंता चमीरा, एंड्रयू टाय.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन – रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, तुषार देशपांडे,ड्वेन प्रीटोरियस और मुकेश चौधरी.

