महेंद्र सिंह धोनी ने 'कोच' सुरेंद्र कुमार को बर्थडे पर गिफ्ट किए जूते, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
एमएस धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं और अपने शहर रांची में हैं. अब जब धोनी रांची में हों और फुर्सत के पल बीता रहे हों तो भला अपने पुराने जानकारों से मिलने वो क्यों ना पहुंचें.
ऐसा ही एक मौका बना भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी और कोच सुरेंद्र कुमार काका की बर्थडे पार्टी का. सुरेंद्र काका धोनी के दोस्त भी हैं. अब जब धोनी बर्थडे पार्टी में पहुंचे हों तो इस दोस्ती की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है. खादी का कुर्ता और जींस पहने धोनी, अपने टेनिस पार्टनर रहे फ्रेंड सुरेंद्र काका के बर्थडे पर पहुंचे और उनके परिवार संग जश्न मनाया. इस दौरान धोनी ने उन्हें जूते बर्थडे गिफ्ट किए.
धोनी के अलावा सुरेंद्र काका की बर्थडे पार्टी में झारखंड क्रिकेट के सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी भी उपस्थित दिखे. बर्थडे की शुरुआत केक कटिंग सेरेमनी से हुई. सुरेंद काका ने केक काटा. फिर धोनी ने केक से एक पीस निकाला और सुरेंद्र काका को खिलाया.
धोनी के संग फोटो सेशन
केक कटने और उसका स्वाद चख लेने के बाद फोटो सेशन भी हुआ. हर कोई धोनी के साथ फोटो खिंचाने के लिए पूरी तरह से तैयार था. माही ने भी किसी को निराश नहीं किया और सुरेंद्र काका के पूरे परिवार संग फोटो खिंचवाया.
धोनी ने 'कोच' को बर्थडे गिफ्ट किए जूते
धोनी अपने टेनिस पार्टनर और कोच की बर्थडे पार्टी में खाली हाथ नहीं पहुंचे थे. बल्कि वो उनके लिए गिफ्ट के तौर पर जूते भी ले गए थे. वैसे तो गिफ्ट, होता है. उसकी कोई कीमत नहीं होती क्योंकि वो अनमोल होता है. लेकिन चूंकि ये गिफ्ट धोनी का दिया है,
और इसे उन्होंने अपने संगी-साथी सुरेंद्र काका को दिया है, तो इसकी कीमत हम आपको बता देते हैं . धोनी के गिफ्ट किए जूते की बाजार में कीमत 13000 रुपये है.

