NZ vs PAK, Women's World Cup 2022: न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार, NZ ने पाकिस्तान को चटाई धूल

|
NZ vs PAK, Women's World Cup 2022: न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार, NZ ने पाकिस्तान को चटाई धूल 

आईसीसी महिला विश्व कप 2022  में मेजबान न्यूजीलैंड ने लीग स्टेज का अंत जीत से किया है.

लीग स्टेज के आखिरी मैच में उसने पाकिस्तान (Pakistan) को धूल चटाई है. टूर्नामेंट में ये पाकिस्तान का भी आखिरी मैच था. लेकिन, उसे हार की मायूसी के साथ घर लौटना पड़ेगा. पाकिस्तान पहले से ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर है. वहीं न्यूजीलैंड की उम्मीदें अभी बाकी है. मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है अगर 27 मार्च को बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड को हरा देती है और भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हार जाती है.

ये लीग स्टेज पर न्यूजीलैंड की 7 मैचों में तीसरी जीत है. न्यूजीलैंड के अब 6 अंक हो गए हैैं. वहीं पाकिस्तान की 7 मैचों के बाद छठी हार. पाकिस्तान को हराने के बाद न्यूजीलैंड के लिए अच्छी बात ये हुई है कि उसका रनरेट जो माइनस में था वो अब प्लस में आ चुका है. और, ये एक बड़ी वजह है सेमीफाइनल में उसके बने रहने की.

Tags

Share this story

featured

Trending