RR vs GT,IPL 2022: कप्तान हार्दिक पंड्या ने संभाली पारी, अभिनव मनोहर दे रहे हैं साथ

|
RR vs GT,IPL 2022: कप्तान हार्दिक पंड्या ने संभाली पारी, अभिनव मनोहर दे रहे हैं साथ

आईपीएल 2022 में आज अंकतालिका की टॉपर राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात जायंट्स से होने वाला है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

हार्दिक पंड्या की गुजरात टायटंस पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी दोनों ही टीमों के बराबर अंक है लेकिन राजस्थान रॉयल्स का नेटरनरेट बेहतर है. राजस्थान की टीम अब तक केवल एक ही मैच हारी है जहां उसे आरसीबी ने हराया था. वहीं गुजरात को अपनी इकलौती हार सनराइजर्स हैदराबाद से मिली थी. आज जो भी टीम जीतेगी वह अंकों के लिहाज से टॉप पर होगी. दोनों टीमें पहली बार लीग में आमने-सामने हैं. हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन के बीच कप्तानी की जंग भी दिखाई देगी.

राजस्थान रॉयल्स : जॉस बटलर, रासी वान डर डुसैं, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायेर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, जिम्मी नीशम, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस- हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्युसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी.

Tags

Share this story

featured

Trending