RR vs LSG Highlights, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में लखनऊ को तीन रनों से हराया
RR vs LSG, IPL 2022: आईपीएल-2022 में रविवार राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीन रनों से हरा दिया. राजस्था ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 165 रन बनाए थे.
उसकेलिए शिमरॉन हेटमायेर ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली. लखनऊ ने काफी कोशिश की लेकिन वह तीन रनों से चूक गई. उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने 38 रन बनाए. राजस्थान के लिए चहल ने चार विकेट अपने नाम किए.
राजस्थान रॉयल्स : जॉस बटलर, रासी वान डर डुसैं, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायेर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल
लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुशमंथा चामीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान

