भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे मैच में बारिश ने डाला खलल, देरी से होगा टॉस
| Oct 11, 2022, 13:44 IST
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज दिल्ली में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा. दोनों के बीच सीरीज 1-1 से बराबर है. पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 9 रन से जीता था. जबकि दूसरे वनडे में भारत ने जोरदार वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में बराबरी कर ली.
तीसरे मुकाबले में नजर कप्तान शिखर धवन पर होगी, जो पिछले दोनों मैचों में नहीं चल पाए. पिछले मैच में धवन ने 13 रन बनाए थे, जबकि पहले मैच में 4 रन ही बना पाए. हालांकि तीसरे वनडे मैच में बारिश ने डाला खलल, देरी से होगा टॉस.

