Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, डिवाइडर तोड़ दूसरी सड़क पर पलटी कार, हुआ ब्लास्ट

|
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, डिवाइडर तोड़ दूसरी सड़क पर पलटी कार, हुआ ब्लास्ट

ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया. वह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे तब उनकी कार दुर्घटनाग्रास्त हो गई और पंत को चोटें आई हैं. उनका इस समय देहरादून के मैक्स अस्पताल में ईलाज चल रहा है.

ऋषभ पंत के सिर और पैर में चोटें आई हैं. डॉक्टर ने बताया है कि अभी तक उनकी स्थिति स्थिर है और कोई चिंता की बात नहीं है. इस बीच ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंत काफी तेज रफ्तार में थे और तभी उनकी गाड़ी डिवाईड पर चढ़ गई. इसके बाद काफी दूर तक डिवाइडर पर जाने के बाद कार पलट गई. इसके बाद कार में आग लग गई. ऋषभ पंत समय रहते कार में से बाहर आ गए और बच गए.

ऋषभ पंत की कार में हुआ ब्लास्ट

ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनकी कार में ब्लास्ट के बाद आग लग गई थी. ऋषभ पंत की कार बुरी तरह से जलकर खाक हो गई है.

ऋषभ पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने बताया है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई है. उन्होंने कहा , पहले एक्सरे के अनुसार कोई हड्डी नहीं टूटी है और कार में आग लगने के बावजूद वह कहीं से जले नहीं हैं. उन्हें माथे पर , बाईं आंख के ऊपर, घुटने में और पीठ में चोट लगी है.

हरिद्वार देहात के एसपी एसके सिंह ने बताया है कि ऋषभ पंत के साथ ये हादसा इसलिए हुआ क्योंकि उनकी झपकी लग गई थी. इसी कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई.

ऋषभ पंत, मां को देना चाहते थे सरप्राइज

ऋषभ पंत रुड़की के हैं और वह दिल्ली से अपने घर जा रहे थे. दरअसल, ऋषभ पंत अपने घर अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे और नए साल का जश्न मनाने के लिए वह अपने घर जा रहे थे. लेकिन इस बीच उनके साथ ये हादसा हो गया. ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां उनका ईलाज किया जा रहा है. मैक्स के डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि डॉक्टर अभी ऋषभ पंत को एग्जामिन कर रहे हैं और कुछ देर बाद हेल्थ बुलेटिन जारी करेंगे.

Tags

Share this story

featured

Trending