SA vs BAN T20: टी20 वर्ल्ड कप में रिली रुसो ने जड़ा पहला शतक, बांग्लादेश के खिलाफ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

|
SA vs BAN T20: टी20 वर्ल्ड कप में रिली रुसो ने जड़ा पहला शतक, बांग्लादेश के खिलाफ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

सिडनी. T20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रुसो ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा. उन्होंने 52 गेंदों में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला शतक जड़ा.

रिली रुसो की ताबड़तोड़ बल्लबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफ्रीक्री टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जब टीम का कुल स्कोर 2 रन था, तभी कप्तान तेम्बा बावुमा 2 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. लेकिन उसके बाद मैदान पर उतरे रिली रुसो ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 205 रनों तक पहुंचा दिया.

रिली रुसो ने आउट होने से पहले 56 गेंद में 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 109 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा क्विंटन डिकॉक ने भी 38 गेंदों में तेजतर्रार 63 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और तीन छक्के निकले.

Tags

Share this story

featured

Trending