SRH vs KKR, Live Score, IPL 2022: नराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर आउट
SRH vs KKR, Live Score, IPL 2022: हैदराबाद को लगा पहला झटका अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर आउट
आईपीएल 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आखिरी ओवरों में आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 175 रन बनाये.
रसेल 25 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे. नीतिश राणा ने 36 गेंद में 54 रन बनाये. हैदराबाद की टीम आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी है. आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ अभी तक 14 मुकाबले जीते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीशा सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसन, उमरान मलिक और टी नटराजन
कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), एरॉन फिंच, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन खान, वरुण चक्रवर्ती

