Shikhar Dhawan Sold: गब्बर की बोली से शुरू हुआ Mega Auction, लंबी बोली के बाद पंजाब ने 8.25 करोड़ में खरीदा
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। ऑक्शन दो दिनों तक चलेगा। शनिवार को ऑक्शन की शुरुआत शिखर धवन के नाम से हुई। उनपर एक लंबी बोली लगी, जिसके बाद उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। 8.25 करोड़ की बोली लगाकर पंजाब किंग्स ने भारतीय बल्लेबाज को खरीदा। बता दें कि जब धवन पर बोली लगने लगी तो उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें अपने खेमे में लेने के लिए इच्छा जताई। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में पंजाब ने बाजी मारी।
आईपीएल नीलामी से पहले धवन काफी अच्छी फॉर्म में दिखे और कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार उनपर अच्छी बोली लगेगी। वह लीग में हमेशा से एक अच्छे रन-स्कोरर रहे हैं। 34 वर्षीय बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने तब से लेकर अब तक सभी आईपीएल खेलते हुए 5784 रन बनाए हैं और विराट कोहली (6283 रन) के बाद लीग के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर में दूसरे स्थान पर हैं। वह डेक्कन चार्जर्स / सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेले।

