ICC Cricketer Of The Month' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए, श्रेयस अय्यर, मिताली राज और दीप्ति शर्मा
दुबई. भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), महिला टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को फरवरी में उनके प्रदर्शन के लिए आईसीसी 'महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' (ICC Cricketer of the Month) के पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है.
पुरुष वर्ग के नामांकन में संयुक्त अरब अमीरात के बल्लेबाज वृत्य अरविंद और नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरी भी शामिल हैं. महिला वर्ग में न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया केर, मिताली और दीप्ति के नाम हैं.
श्रेयस अय्यर ने फरवरी में भारत के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में 80 रन बनाए और आखिरी टी20 में 16 गेंद में 25 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने और प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने के कारण अय्यर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में तीसरे नंबर पर उतरे. उन्होंने सीरीज के तीनों मैचों में 3 अर्धशतक जमाए और 174.35 की स्ट्राइक रेट से 204 रन जोड़े. सबसे खास रहा कि श्रेयस तीनों ही टी20 मैचों में नाबाद लौटे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.
, श्रेयस अय्यर को मिला 27 स्थान का फायदा, कोहली और रोहित दोनों टॉप-10 में नहीं
मिताली राज फिलहाल वनडे वर्ल्ड कप (Women’s World Cup-2022) में भारतीय महिला टीम की कमान संभाल रही हैं. मिताली ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3 अर्धशतक समेत 232 रन बनाए. आखिरी वनडे में वह 54 रन बनाकर नाबाद रहीं जो भारत ने 4 ओवर बाकी रहते जीता. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और सर्वाधिक 10 विकेट लिए. इसके अलावा 5 मैचों में 116 रन भी बनाए.

