पहला शतक लगाते ही शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
भारत ने जिम्बाब्वे को सीरीज के तीसरे आखिरी वनडे मैच में 13 रनों से मात देकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 289 रन बनाए. इस बड़े स्कोर में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बड़ा योगदान था. शुभमन गिल ने इस मुकाबले में अपने करियर का पहला शतक जड़ा. गिल ने 97 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली. इस तरह उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे भी छोड़ दिया.
गिल बने हरारे में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भरतीय खिलाड़ी
शुभनम गिल ने पहले मैच में ओपनिंग किया था, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. कप्तान केएल राहुल शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की थी. केएल राहुल के विकेट गिरने के बाद गिल ने शिखर धवन फिर ईशान किशन के साथ मिलकर शानदार साझेदारी कर भारत को एक बड़ा स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान गिल ने 97 गेंदों पर 134 की स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए. जिसमें 15 चौके एक छक्का शामिल है.
सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल की ये पारी उन्हें हमेशा दो वजहों से याद रहगी. पहला तो ये कि यह उनके करियर का पहला शतक था, दूसरी ये कि उन्होंने हरारे में शतक लगाया है. हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में अबतक 9 भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाया है. गिल ने सबको पीछे छोड़ते हुए हरारे में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले हरारे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने साल 1998 में बुलावायो में 130 गेंदों में 127 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
हरारे में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
शुभमन गिल- 130
अंबती रायडु- 124
सचिन तेंदुलकर- 127
युवराज सिंह- 120
शिखर धवन-116
विराट कोहली-115
केदार जाधव- 105
मोहम्मद कैफ- 102
केएल राहुल-100

