T20 World Cup 2022: बांग्लादेश के कप्तान को T20 वर्ल्ड कप टीम में खल रही दो बेहतरीन खिलाड़ियों की कमी, सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

|
T20 World Cup 2022: बांग्लादेश के कप्तान को T20 वर्ल्ड कप टीम में खल रही दो बेहतरीन खिलाड़ियों की कमी, सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है. इस बीच बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने T20 वर्ल्ड कप टीम में दो खिलाड़ियों की कमी प्रकट की है.

उन्होंने बताया की वर्ल्ड कप टीम में यदि मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह होते तो अच्छा होता. महमूदुल्लाह का नाम वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि मुशफिकुर रहीम एशिया कप के बाद T20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं.

मुशफिकुर रहीम लंबे समय से छोटे प्रारूप में संघर्ष करते नजर आ रहे थे. उन्होंने पिछले 16 टी20 मुकाबलों में केवल एक अर्धशतक लगाया. वहीं, एशिया कप के दौरान केवल 5 रन बना सके. इसके बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया. मुशफिकुर ने बताया था कि वे टेस्ट और वनडे क्रिकेट में फोकस करेंगे. यह पहली बार है जब मुशफिकुर रहमान टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

तमीम इकबाल ने सेलेक्टर्स से किया सवाल

तमीम इकबाल ने दोनो खिलाड़ियों को लेकर कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि अगर मुशफिकुर रहीम और महमदुल्लाह रियाद वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज के लिए टीम का हिस्सा होते तो ये टीम के लिए काफी बेहतर होता. जब आपने इन सीनियर क्रिकेटर्स को पूरे साल तक खिलाया तो फिर वर्ल्ड कप से ठीक पहले इन्हें क्यों बाहर कर दिया?’

एशिया कप में खराब प्रदर्शन महमूदुल्लाह पर पड़ा भारी

वर्ल्ड कप टीम में टी20 के पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह रियाद का न होना एक आश्चर्य की बात है. दरअसल, दाएं हाथ के बल्लेबाज एशिया कप के दौरान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए. जिसके कारण सेलेक्टर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. एशिया कप के दो मुकाबलों में महमदुल्लाह ने केवल 25 और 27 रनों का स्कोर किया था.

Tags

Share this story

featured

Trending