T20 World Cup 2022: श्रीलंकाई टीम की चोट ने बढ़ाई चिंता, बोर्ड ने 3 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया ऐलान
नई दिल्ली: श्रीलंकाई टीम की चोट ने बढ़ाई चिंता, बोर्ड ने 3 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया ऐलान, T20 विश्व कप 2022 की शुरुआत हुए करीब 10 दिन हो गए हैं. इस बीच श्रीलंकाई टीम के कुछ खिलाड़ियों को चोट का सामना करना पड़ा है.
श्रीलंकन पेसर दुष्मंता चमिरा पिछले हफ्ते नीदरलैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी चोटिल हो गए. ऑस्ट्रेलिया में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद बोर्ड ने तीन अतिरिक्त खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला लिया है.
इस खबर की पुष्टि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की है. बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीलंका क्रिकेट ने तीन अतिरिक्त खिलाड़ियों को बैकअप के रूप ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला लिया है. श्रीलंका क्रिकेट ने बल्लेबाज निरोशन डिकवेला, गेंदबाज असिता फर्नांडो और माथीशा पथिराना को ऑस्ट्रेलिया भेजने का निर्णय लिया है. यह तीनों खिलाड़ी बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल होंगे. अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उसकी जगह इन खिलाड़ियों को दी जा सकती है.
🚨 SLC has decided to send 3 additional players to Australia to remain as backups in the event of any replacements.
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) October 26, 2022
Niroshan Dickwella, Asitha Fernando, & Matheesa Pathirana will be sent along with Tim McCaskill, Head of the High Performance Center of the SLC.#T20WorldCup pic.twitter.com/mGWpZK4x8f
श्रीलंका ने विश्व कप का आगाज नामीबिया के खिलाफ पहले मुकाबले से की थी. इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद टीम ने वापसी की ओर नीदरलैंड को हराकर सुपर 12 में जगह बनाई.
श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 में कुल दो मुकाबले खेलें हैं. जिनमें एक जीत और एक हार मिली है. श्रीलंकाई टीम को जहां आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत मिली. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

