एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को स्कूटी पर घूमाते दिखे विराट कोहली, देख कर दंग रह गए फैंस, देखे वीडियो
विराट और अनुष्का स्कूटी पर निकले घूमने
विराट और अनुष्का एक एड शूट के लिए मड आईलैंड गए थे. वहीं से लौटते हुए दोनों काले रंग की स्कूटी पर घूमते दिखाई दिए. दोनों ने काले हेलमेट पहने दिखाई दे रहे थे और खुद को मीडिया से छुपाने की कोशिश कर रहे थे. दोनों कैमरे में कैद हो गए और उनकी स्कूटी राइड का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. विराट स्कूटी चला रहे थे. वहीं अनुष्का पीछे बैठे हुई थी. करोड़ों के मालिक कोहली को स्कूटी चालते देख फैंस काफी हैरान रह गए.
कोहली और अनुष्का शुरू करने वाले हैं ब्रैंड
अनुष्का ने पिछले दिनों कोहली के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और अपने नए ब्रैंड के बारे में बताया था. उन्होंने विराट के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह एक जैसे रंग की टी शर्ट और जींस में नजर आ रहे थे. कोहली और अनुष्का ने रॉकस्टार की तरह पोज दिया था. कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ‘मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी.’ विराट कोहली पहले से ही रेस्त्रां और कपड़ों का ब्रैंड चला रहे हैं. वहीं अनुष्का का भी अपना कलोदिंग ब्रैंड हैं.

