AUS vs AFG : आज आस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान में भिड़ंत, मुकाबला दोपहर बाद 2 बजे से
उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा टीम में मौजूद ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड ने भी अच्छी पारियां खेली हैं। अगर हम अफगानिस्तान की टीम की बात करें, तो इस टीम में मौजूद गुरबाज, रहमत शाह और इब्राहिम किसी भी बल्लेबाज क्रम को ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं।
इसके अलावा राशिद खान से बचना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। मंगलवार को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच की बात करेें, यहां पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए परिस्थितियां लगभग एक सी रहती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस बड़े मैच से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मुश्किलों से जूझ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बार-बार चक्कर आने की समस्या हुई है। इंग्लैंड पर जीत के कुछ दिनों बाद उन्हें चक्कर आने के लक्षण महसूस हुए थे।
इस मैच की पूर्व संध्या पर ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस की, लेकिन स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस दौरान असहज नजर आए। अंतत: टीम फिजियोथेरेपिस्ट के साथ उन्हें मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया। अपनी इस समस्या पर बात करते हुए स्मिथ ने कहा, पिछले एक-दो दिन से मुझे थोड़ा चक्कर आ रहा है। ये थोड़ा परेशान करने वाला है। उम्मीद है कि मैं प्रैक्टिस कर सकूंगा।

