CSK vs DC, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका, डेविड वार्नर आउट

|
CSK vs DC, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका, डेविड वार्नर आउट

CSK vs DC Live Score: आईपीएल 2023 के 55वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है. चेपॉक स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है.

खास तौर पर दिल्ली के लिए, जिसे प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने हर मैच जीतने जरूरी हैं. वहीं चेन्नई का ये 12वां मैच है और उसे भी सुरक्षित तरीके से पहुंचने के लिए तीन में से कम से कम दो मैच जीतने जरूरी हैं. वैसे दिल्ली के लिए ये इतना आसान नहीं होने वाला क्योंकि इस मैदान पर 2010 के बाद से उसने चेन्नई को नहीं हराया है.

प्लेइंग इलेवन

CSK: एमएस धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीष तीक्षणा.

DC:डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट, मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद और इशांत शर्मा

Tags

Share this story

featured

Trending