ENG vs SA: इंग्लैंड ने 84 रन गवाए 6 विकेट, बड़ी हार की कगार पर
ENG vs SA: इंग्लैंड भी इस वर्ल्ड कप में उलटफेर का शिकार हो चुकी है. उसे अफगानिस्तान ने हराया था. अब ये दोनों टीमें इस मैच में बेहतर खेल दिखा पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी.
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं. वह बीमार हैं. एडेन मार्करम इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
साउथ अफ्रीका ने पहले ही ओवर में ओपनर क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया. दूसरी ही गेंद पर रीस टॉपली ने विकेट लिया. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवरों में 126 रन बना लिये हैं और अब उसका दूसरा विकेट भी गिरा है. रासी वैन डर डुसैं 60 रन बनाकर आउट हुए.
इंग्लैंड की हार तय हो गई है क्योंकि सिर्फ 68 रन पर 6 विकेट गिर गए हैं. जेराल्ड कोएत्जिया ने एक ही ओवर में जॉस बटलर और हैरी ब्रूक को आउट कर दिया.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक,रीज हैंड्रिक्स,रासी वान डर डुसैं, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर,मार्को यानसन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जॉस बटलर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉप्ली

