हार्दिक पाण्ड्या ने नानी संग 'Pushpa ' के 'Shriwalli' गाने पर किया डांस, हुआ Viral Video
हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन मे लिखा - हमारी अपनी पुष्पा रानी.
Hardik Pandya Dance on Shriwalli Song with Grandmother: अल्लू अर्जुन की पुष्पा की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है और उतरने का नाम ही नहीं ले रही.
लगातार फिल्म के श्रीवल्ली गाने पर लोग रील्स बनाए जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वहीं अब हार्दिक पांड्या ने अपनी नानी के साथ श्रीवल्ली गाने पर रील बनाई और इस वीडियो में उनकी नानी के तेवर आपके होश ही उड़ा देंगे.
हार्दिक पांड्या Viral Video
ने अपने इंस्टाग्राम पर ये मजेदार वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपनी नानी के साथ श्रीवल्ली गाने पर डांस कर रहे हैं. वहीं नानी के तेवर भी कुछ कम नहीं. आंखों पर स्टाइलिश चश्मा लगाए नानी भी कमाल का अंदाज दिखा रही हैं. पहले देखिए फ्लावर से फायर बनीं नानी का श्रीवल्ली अंदाज.

