IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत का पुणे टेस्ट में स्कोर 54/2 रन के करीब, शुभमन गिल आउट

|
IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत का पुणे टेस्ट में स्कोर 54/2 रन के करीब, शुभमन गिल आउट

India vs New Zealand 2nd Test: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन  स्टेडियम में टीम इंड‍िया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. आज (25 अक्टूबर) मैच का दूसरा द‍िन है.

शुभमन गिल आउट हो चुके है और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर डटे हुए हैं. भारतीय टीम का स्कोर 54 रन के करीब है, इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट लिए. जवाब में भारत ने पहले दिन (24 अक्टूबर) स्टम्प तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए.

देखा जाए तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी है. मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 

मैच में भारतीय टीम से मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव को बाहर क‍िया गया. इन तीनों की जगह भारतीय टीम में आकाश दीप, शुभमन ग‍िल और वॉश‍िंंगटन सुंदर की वापसी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड टीम में मैट हेनरी की जगह म‍िचेल सेंटनर को शाम‍िल क‍िया गया. 

भारत टीम की पहली पारी की हाइलाइट्स

भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत खराब रही. तीसरे ही ओवर में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया, जो टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोहित ने 9 गेंदों का सामना किया और वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. 

न्यूजीलैंड टीम की पहली पारी की हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड की टीम ने सधी शुरुआत की. कीवी टीम ने एक समय 32 रन बना लिए थे, इसी स्कोर पर भारत को पहली सफलता म‍िली. मैच में अपना पहला ही ओवर करने आए रव‍िचंद्रन अश्व‍िन ने कीवी कप्तान टॉम लैथम (15) को गच्चा द‍िया और वह LBW आउट हो गए. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका व‍िल यंग (18) के रूप में ग‍िरा. जो अश्व‍िन की गेंद पर विकेटकीप पंत को कैच थमा बैठे. इसके बाद रच‍िन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे (76) म‍िकर स्कोरकार्ड को 138 तक ले गए. यहां तक लग रहा था क‍ि रच‍िन और कॉन्वे जम चुके हैं, पर अश्व‍िन भारत के ल‍िए एक बार फ‍िर संकटमोचक बने और भारत को तीसरा व‍िकेट द‍िलाया.

रच‍िन रवींद्र पुणे में ऐसा लग रहा था क‍ि वह शतक जडेंगे, लेक‍िन वह वॉश‍िंंगटन सुंदर की फ‍िरकी में फंस गए और 65 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए. रच‍िन रवींद्र 197 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम के खाते में 4 रन और जुड़े और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (3) रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए. फिर डेरिल मिचेल (18) को एलबीडब्ल्यू आउट करके न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया.

ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें भी सुंदर ने पवेलियन रवाना कर दिया. ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 236/7 रन था. इसके बाद वॉश‍िंंगटन सुंदर ने टिम साउदी (5), एजाज पटेल (4) और मिचेल सेंटनर (33) को आउट करके न्यूजीलैंड की पारी समेट दी. 

पुणे टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह.

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

Tags

Share this story

featured

Trending