IND vs WI 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी
IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. फिलहाल सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. भारत ने पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी. लेकिन दूसरे T20 मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रन का टारगेट चेज करके इतिहास रच दिया था. अब दोनों टीमों की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है.
किस का है पलड़ा भारी
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 33 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से 21 मुकाबलों में भारत ने बाजी मारी है, वहीं 11 मैच वेस्टइंडीज के खाते में गए हैं और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं. इन 13 मुकाबलों में से भारत ने 11 मैचों में शानदार जीत हासिल की है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम 3 बार ही जीत का स्वाद चख सकी है.
India's T20 Squad: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
West Indies T20 Squad: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैमसन, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर.
India, Playing XI: Abhishek Sharma, Sanju Samson(w), Ishan Kishan, Shreyas Iyer(c), Tilak Varma, Nitish Kumar Reddy, Naman Dhir, Axar Patel, Mayank Yadav, Arshdeep Singh, Prince Yadav
West Indies, Playing XI: Shai Hope(w/c), Kamil Pooran, Shimron Hetmyer, Rovman Powell, Sherfane Rutherford, Quentin Sampson, Keemo Paul, Roston Chase, Shamar Springer, Shamar Joseph, Gudakesh Motie

