भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, आकाश दीप -शुभमन बाहर

|
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, आकाश दीप -शुभमन बाहर 

IND vs NZ 1st Test: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह कवर के अंदर रहा है और हम समझते हैं कि शुरुआत में इसमें थोड़ी नमी हो सकती है, लेकिन पिच की प्रकृति ऐसी है कि आप पहले बोर्ड पर रन बनाना चाहेंगे। रोहित ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले टेस्ट खेलने वाली टीम से दो बदलाव हैं। शुभमन गिल 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उनकी जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, टॉम लाथम ने कहा, 'विकेट को कवर के अंदर रखा गया है इसलिए उम्मीद है कि हम गेंद के साथ शुरुआत में इसका अच्छा उपयोग कर सकेंगे।

मौसम खराब है, इसलिए हमारी यहां अच्छी तैयारी नहीं हो पाई है। एजाज पटेल के साथ 3 सीमर खेलेंगे। हमारे पास 2 ऑलराउंडर हैं जो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।  कीवी टीम पहले मैच में केन विलियम्सन के बिना उतरेगी। विलियम्सन को श्रीलंका दौरे के दौरान चोट लगी थी। इससे वह अब तक उबर नहीं सके हैं। विलियम्सन कीवी स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन वह बाकी के 2 टेस्ट खेलेंगे या नहीं उस पर भी संशय बरकरार है। 

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाकर भारत दौरे पर आई है। न्यूजीलैंड की कमान टॉम लाथम के हाथों में है और वह भारतीय चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। भारत के सामने समस्याएं बड़ी नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कीवी टीम को श्रीलंका ने 2-0 से हराया।

बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। बुधवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो सका। बुधवार को पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई थी। बीच- बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन मैदान पर गड्ढों की वजह से पिच को इतनी आसानी से नहीं सुखाया जा सकता था। लगभग पूरे दिन पिच कवर्स के अंदर रहा। बुधवार को बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट था और स्कूल भी बंद कर दिए गए थे। मंगलवार से ही बेंगलुरु में बारिश हो रही है। बीसीसीआई ने अपडेट दिया था कि गुरुवार को टेस्ट के दूसरे दिन 98 ओवर गेंदबाजी होगी टॉस पौने 9 बजे होगा, जबकि पहली गेंद नौ बजकर 15 मिनट पर फेंकी जाएगी।

Tags

Share this story

featured

Trending