भारतीय ओपनर शुभमन गिल अब अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

|
भारतीय ओपनर शुभमन गिल अब अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

New Delhi: टीम इंडिया के लिए खबर अच्छी नहीं है. शुभमन गिल की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई है. खबर है कि बिगड़ी तबीयत के चलते भारतीय ओपनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुभमन गिल को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत उनके अचानक से गिरे प्लैटलेट्स के चलते आई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का कदम ऐहतियात बरतने के लिए उठाया गया है, ताकि भारतीय क्रिकेटर की सेहत पर और ज्यादा बुरा असर ना पड़े.

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले ही शुभमन गिल को डेंगू ने जकड़ लिया था. इसके बाद से ही वो टीम इंडिया से दूर है. उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पहला मैच नहीं खेला. अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो नहीं खेलेंगे ये भी तय हो गया. और अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भी उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना कम ही है.

ऐसी खबर है कि डेंगू से जूझ रहे शुभमन गिल को उनके गिरे प्लैटलेट्स के चलते चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद से ही उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस की तलवार लटक गई है. क्योंकि फिलहाल जो हालात है उसे देखकर तो लगता नहीं कि शुभमन गिल तब तक फिट हो पााएंगे.

बता दें कि चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद टीम इंडिया तो दूसरे मैच के लिए दिल्ली आ गई. लेकिन, बिगड़ी सेहत के चलते शुभमन गिल को चेन्नई में ही BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में रुकना पड़ा. उम्मीद की जा रही थी कि वो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आएंगे. लेकिन ताजा  खबर सामने आई है, उससे उनके अहमदाबाद में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में भी खेलने पर ग्रहण लग गया है.

Tags

Share this story

featured

Trending